एंकिलॉज़िंग स्पॉन्डिलाइटिस
कमर दर्द जो सुबह और आराम के बाद सबसे ज़्यादा हो, और चलने-फिरने से ठीक लगे — यह साधारण कमर दर्द नहीं हो सकता।

यह क्या है?
एंकिलॉज़िंग स्पॉन्डिलाइटिस (AS) रीढ़ की हड्डी और कूल्हे के जोड़ों (सैक्रोइलियक) की सूजन वाली बीमारी है। यह अक्सर 45 साल से कम उम्र में शुरू होती है और कई सालों तक "साधारण कमर दर्द" समझकर छूट जाती है।
पहचान कैसे करें
- 3 महीने से ज़्यादा पुराना कमर दर्द, जो 45 साल से पहले शुरू हुआ
- आराम करने पर बढ़े, चलने-फिरने से घटे
- सुबह 30 मिनट से ज़्यादा जकड़न; रात के आख़िरी पहर में दर्द से नींद खुलना
- एड़ी में दर्द, उँगली/अंगूठे में सूजन, आँख का लाल होकर दुखना
आँख लाल, दर्द और धुंधलापन? उसी दिन आँखों के डॉक्टर को दिखाएँ।
जाँच और इलाज
- ESR, CRP, HLA-B27 जाँच और कूल्हे के जोड़ों का MRI
- रोज़ाना व्यायाम इलाज का अहम हिस्सा है — व्यायाम (अंग्रेज़ी)
- सूजन-रोधी दवाएँ (NSAIDs)
- ज़रूरत पड़ने पर बायोलॉजिक्स — बहुत असरदार
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या HLA-B27 पॉज़िटिव होने का मतलब AS है?+
नहीं। बहुत से लोग HLA-B27 पॉज़िटिव होते हैं पर उन्हें कभी बीमारी नहीं होती। लक्षणों के साथ ही इसका महत्व है।
क्या AS में व्यायाम करना सुरक्षित है?+
हाँ, बल्कि ज़रूरी है। रोज़ के व्यायाम से जकड़न कम होती है और रीढ़ लचीली रहती है।