घुटनों का दर्द (ऑस्टियोआर्थराइटिस)
"उम्र हो गई है" कहकर इसे छोड़ें नहीं — सही व्यायाम और देखभाल से दर्द काफ़ी कम हो सकता है।

यह क्या है?
ऑस्टियोआर्थराइटिस में जोड़ की गद्दी (कार्टिलेज) और आसपास की हड्डी में बदलाव आते हैं। यह सबसे ज़्यादा घुटनों, कूल्हों और हाथों में होता है। उम्र, वज़न, पुरानी चोट और कमज़ोर मांसपेशियाँ इसके मुख्य कारण हैं।
क्या सच में मदद करता है
- व्यायाम — जाँघ की मांसपेशियाँ मज़बूत करना सबसे असरदार इलाज है
- वज़न घटाना — हर 1 किलो कम करने से हर क़दम पर घुटने पर लगभग 4 किलो कम भार पड़ता है
- ज़रूरत के हिसाब से दर्द-निवारक दवाएँ (डॉक्टर की सलाह से)
- कुछ मामलों में अल्ट्रासाउंड-गाइडेड इंजेक्शन
- गंभीर मामलों में घुटना बदलने की सर्जरी
ध्यान दें: अगर घुटने में अचानक गर्म सूजन हो, या कई जोड़ों में सूजन हो, तो यह ऑस्टियोआर्थराइटिस नहीं, कुछ और हो सकता है — जाँच करवाएँ।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या घुटनों के दर्द में चलना ठीक है?+
हाँ। समतल रास्ते पर थोड़ा-थोड़ा चलना शुरू करें और धीरे-धीरे बढ़ाएँ। व्यायाम से जोड़ और ख़राब नहीं होते।
क्या ग्लूकोसामीन लेना चाहिए?+
इसका असर बहुत कम है। व्यायाम और वज़न घटाना कहीं ज़्यादा असरदार हैं।
घुटनों का दर्द रोज़ की ज़िंदगी में रुकावट?
जाँच, व्यायाम की सलाह और ज़रूरत पड़ने पर इंजेक्शन। बिना अपॉइंटमेंट OPD।
OPD का समय और पता