होम  /  बीमारियाँ  /  रूमेटाइड आर्थराइटिस

रूमेटाइड आर्थराइटिस (गठिया)

जोड़ों में सूजन और सुबह की जकड़न — जल्दी पहचान और सही इलाज से जोड़ों को ख़राब होने से बचाया जा सकता है।

Read in English →

रूमेटाइड आर्थराइटिस

रूमेटाइड आर्थराइटिस क्या है?

रूमेटाइड आर्थराइटिस (RA) एक ऑटोइम्यून बीमारी है — यानी शरीर की अपनी रोग-प्रतिरोधक शक्ति गलती से जोड़ों पर हमला करती है। इससे जोड़ों में सूजन, दर्द और जकड़न होती है। अगर समय पर इलाज न हो तो जोड़ धीरे-धीरे ख़राब हो सकते हैं।

यह किसी भी उम्र में हो सकता है, लेकिन 30 से 50 साल की महिलाओं में ज़्यादा आम है।

मुख्य लक्षण

  • हाथों की उँगलियों, कलाई और पैरों के जोड़ों में सूजन और दर्द — अक्सर दोनों तरफ़
  • सुबह 30 मिनट से ज़्यादा जकड़न, जो चलने-फिरने से धीरे-धीरे कम होती है
  • थकान, हल्का बुखार, भूख कम लगना
  • मुट्ठी बंद करने या बटन लगाने में कठिनाई
ध्यान दें: अगर जोड़ों की सूजन 6 हफ़्ते से ज़्यादा रहे, तो रूमेटोलॉजिस्ट को ज़रूर दिखाएँ। शुरुआती 12 हफ़्तों में शुरू किया गया इलाज सबसे अच्छा असर करता है।

जाँच कैसे होती है

  • डॉक्टर द्वारा जोड़ों की जाँच
  • RA फैक्टर और Anti-CCP — ध्यान रखें, सिर्फ़ RA फैक्टर पॉज़िटिव होना बीमारी का सबूत नहीं है (इसके बारे में (अंग्रेज़ी))
  • ESR और CRP — सूजन का स्तर
  • हाथ-पैर का एक्स-रे और ज़रूरत पड़ने पर अल्ट्रासाउंड

इलाज

  • मेथोट्रेक्सेट — सबसे मुख्य दवा, जो हफ़्ते में सिर्फ़ एक बार ली जाती है (मेथोट्रेक्सेट के बारे में)
  • हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन, सल्फ़ासैलाज़ीन, लेफ़्लुनोमाइड
  • ज़रूरत होने पर बायोलॉजिक्स या JAK इनहिबिटर दवाएँ
  • कम समय के लिए स्टेरॉयड
  • व्यायाम, सही वज़न, धूम्रपान बंद करना

सही इलाज से ज़्यादातर लोग सामान्य, सक्रिय जीवन जी पाते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या रूमेटाइड आर्थराइटिस ठीक हो सकता है?+
पूरी तरह ख़त्म होना कम होता है, लेकिन सही इलाज से बीमारी को "रिमिशन" यानी लगभग शांत अवस्था में लाया जा सकता है, जिससे जोड़ सुरक्षित रहते हैं।
क्या दही, खट्टा या चावल खाने से गठिया बढ़ता है?+
नहीं। इनसे गठिया नहीं बढ़ता। संतुलित भारतीय भोजन ठीक है — ज़्यादा चीनी, मैदा और तला हुआ कम करें।
क्या दवाएँ ज़िंदगी भर लेनी पड़ेंगी?+
बीमारी लंबे समय तक शांत रहने पर डॉक्टर धीरे-धीरे दवा कम कर सकते हैं। ख़ुद से दवा बंद न करें।

जोड़ों में सूजन या सुबह की जकड़न?

जल्दी जाँच से जोड़ों को बचाया जा सकता है। बिना अपॉइंटमेंट OPD।

OPD का समय और पता
AIMS मोहाली · डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल, फेज़ 6 · सोमवार और गुरुवार, सुबह 8 – दोपहर 2 बजे · पंजीकरण सुबह 11:30 तक
Chat on WhatsApp