यूरिक एसिड बढ़ना
रिपोर्ट में यूरिक एसिड बढ़ा आना बहुत आम है। हर बार यह बीमारी नहीं होती — पर इसे नज़रअंदाज़ भी न करें।

यूरिक एसिड क्या है?
यूरिक एसिड शरीर में बनने वाला एक सामान्य अपशिष्ट पदार्थ है, जो किडनी से बाहर निकलता है। जब यह लंबे समय तक ज़्यादा रहता है, तो जोड़ों में क्रिस्टल बनकर गाउट का कारण बन सकता है।
क्या हर बढ़े हुए यूरिक एसिड का इलाज ज़रूरी है?
- बहुत से लोगों का यूरिक एसिड बढ़ा रहता है पर उन्हें कभी गाउट नहीं होता — उन्हें अक्सर दवा की ज़रूरत नहीं होती
- अगर जोड़ों का दौरा पड़ा है, गाँठें हैं, किडनी की पथरी है, या स्तर बहुत ज़्यादा है — तो इलाज ज़रूरी है
- एक रिपोर्ट से ज़्यादा ज़रूरी पूरी तस्वीर है
विदेश की रिपोर्ट? µmol/L को 59.48 से भाग दें तो mg/dL मिलेगा। यूनिट कन्वर्टर (अंग्रेज़ी)
क्या करें
- पानी भरपूर पिएँ (डॉक्टर ने मना न किया हो तो)
- मीठे पेय, कोल्ड ड्रिंक, पैक्ड जूस और बीयर/शराब कम करें — ये यूरिक एसिड सीधे बढ़ाते हैं
- वज़न धीरे-धीरे घटाएँ; उपवास या क्रैश डाइट से बचें
- दाल, दही, दूध छोड़ने की ज़रूरत नहीं — क्या खाएँ, क्या नहीं
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
यूरिक एसिड कितना होना चाहिए?+
लैब के अनुसार सामान्य सीमा अलग होती है। गाउट के मरीज़ों में इलाज का लक्ष्य आमतौर पर 6 mg/dL से कम रखना होता है।
क्या यूरिक एसिड से जोड़ों में दर्द होता है?+
सिर्फ़ बढ़ा हुआ यूरिक एसिड दर्द नहीं करता। दर्द तब होता है जब क्रिस्टल जोड़ में जमकर गाउट का दौरा करते हैं।
क्या टमाटर और पालक मना है?+
नहीं। सब्ज़ियों से गाउट का ख़तरा नहीं बढ़ता। असली कारण मीठे पेय, शराब, लाल मांस और ऑर्गन मीट हैं।
यूरिक एसिड बढ़ा आया है?
सही सलाह से पता चलेगा कि दवा चाहिए या नहीं। बिना अपॉइंटमेंट OPD।
OPD का समय और पता